वापी गुजरात में गौ माता को गुड़ और चारा घास के लिए गुप्त दान का आयोजन




वापी - आज तारीख २६/११/२०२१ शुक्रवार को दुपहर ३ बजे अर्पण सेवा फाउंडेशन वापी के द्वारा दामोदर गौ शाला 
न्हानी तंबाली वापी गुजरात 
 में गौ माता को गुड़ और चारा घास के लिए गुप्त दान का आयोजन किया गया।
      अर्पण सेवा फाउंडेशन के संस्थापक श्री संग्रामसिंह राणा जी का दामोदर गौ शाला में स्वागत किया गया।


       संग्रामसिंह राणाजी ने तुलसी वृंदावन में  वृंदा माते का दर्शन किया। और श्री कृष्ण भगवान की मूर्ति की पूजा की, साथ में नंदी को प्रणाम कर के, गौ शाला में प्रवेश किया और गौ माता का दर्शन किया। दामोदर गौ शाला के व्यवस्थापक श्री धर्मेन्द्र भाई और मैनेजर राम भाई इन्होंने अर्पण सेवा फाउंडेशन के संस्थापक श्री संग्राम सिंह राणा जी को गौ माते की मूर्ति भेट दी। और साथ में समुदाय भोजन किया। श्री संग्रामसिंह राणाजी ने दामोधर गौ शाला के सभी पदाधिकारी और गौ रक्षा करने वाले सभी कर्मचारी को धन्यवाद किया और उज्वल भविष्य के लिए मनोकामना की।

Mahendra Rajput

या ऑनलाईन पोर्टलचे मुख्य संपादक: श्री. महेंद्रसिंह राजपूत. सदर ऑनलाईन वृत्तपत्र शिरपूर येथून एकाच वेळी महाराष्ट्रात सर्वत्र प्रसारित होते. या ऑनलाईन पोर्टल मध्ये प्रसिद्ध झालेल्या मजकूराशी संपादक मंडळ सहमत असेलच असे नाही. (शिरपूर न्यायक्षेत्र) (R.N.I. No. MAH/MAR/2014/55604)

टिप्पणी पोस्ट करा

थोडे नवीन जरा जुने